love True love story True love Love College love Lift love School love Dark love story

पैसों का प्यार

पैसों का घमंड

रोहित नाम का एक लड़का था जो की बहुत अमीर परिवार से था। उसके माता-पिता दोनों ही बिजनेस करते थे रोहित को बचपन से ही उसके माता-पिता बहुत लाड प्यार से रखते थे। और किसी चीज की कमी नहीं आने देते थे।

जैसा रोहित कहता और मांगता उसके माता-पिता उसे वो चीज हाजिर कर देते। रोहित के माता-पिता को या अंदाजा नहीं था कि, उनके इस अंधे लाड प्यार के कारण उनका बेटा बिगड़ रहा है।

रोहित को अपने पापा के पैसों का बहुत घमंड था और वह दादागिरी करता फिरता था। उसके पैसों की घमंड के कारण उसका कोई बहुत अच्छा दोस्त भी नहीं था। अपनी मौज मस्ती के लिए वह कुछ दोस्तों से बात करता और उनके साथ घूमता था। लेकिन अपने पैसों के घमंड के कारण सबको खुद से नीचे समझता था।

रोहित को लड़कों से ज्यादा लड़कियों में दिलचस्पी थी। और ज्यादातर वह लड़कियों के साथ ही रहता था उनके साथ रात में पार्टी करता, घूमता रहता था।

अब उसके पास पैसे की कमी नहीं थी तो वह हर हफ्ते किसी न किसी नहीं जगह घूमने जाता रहता था। और उसके माता-पिता उस कुछ भी नहीं कहते थे।

उनको बेटे की खुशियों के आगे कुछ दिखाई ही नहीं देता था । अगर वह रात में ड्रिंक करके कुछ उल्टी सीधी हरकत भी करता तो, उसके माता-पिता इग्नोर कर देते । ऐसे करते-करते रोहित और ज्यादा बिगड़ता गया।

कॉलेज में वह लड़कियों को कुछ भी गलत बोल देता , अपने टीचर की भी नहीं सुनता था। कॉलेज की लड़किया भी उससे बहुत परेशान थी, वह जब थी रोहित की कंप्लेंट प्रिंसिपल से करती तो प्रिंसिपल भी उसके पापा के डर से रोहित को कुछ नहीं कहते थे।

बड़ी दुर्घटना

एक दिन जब रोहित रात के समय घूमने निकलता है उसने ड्रिंक करी होती है। और अपने होश में नहीं रहता है। रास्ते में उसका किसी गाड़ी से एक्सीडेंट हो जाता है, और सामने वाली गाड़ी वाले इंसान की मौत हो जाती है।

रोहित

उस इंसान की मदद करने की बजाए वहा से खुद की जान बचाकर भाग जाता है। घबराते हुए घर आता है और मम्मी पापा के पूछने पर भी उन्हें कुछ बताता नहीं है।
सुबह होते ही रोहित सबसे पहले एक्सीडेंट वाली जगह जाता है। तो वहां पुलिस को देखकर घबरा जाता है। पुलिस वाले वहां आसपास के लोगों से एक्सीडेंट की घटना की जानकारी ले रहे थे, और लोगों से पूछताछ कर रहे थे।
यह सब देखकर रोहित तो बहुत घबरा जाता है। और उसे कुछ समझ नहीं आता है, कि क्या करा जाए। रोहित को डर था कि पुलिस को उसके बारे में पता ना चल जाए।

जिस

रोड पर एक्सीडेंट हुआ था उस रोड पर कैमरा लगा था, तो रोहित को इसलिए ज्यादा डर था क्योंकि पुलिस तो कैसे भी अपराधी को पकड़ेगी और सजा देगी।
रोहित वह सब देखकर डर के वापस घर आ जाता है। और सोचता है कि सब कुछ मम्मी पापा को बता दूं। रोहित को फिर भी अपने पैसों पर घमंड था कि, उसके पिता पुलिस वालों को पैसे देकर उसे बचा लेंगे।

माता-पिता का गुस्सा

जब रोहित ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई तो, उसके माता-पिता को भी बहुत गुस्सा आया और अपने लाड प्यार का नतीजा देखकर बहुत दुख हुआ। उसके माता-पिता ने रोहित को बहुत कुछ बुरा भला सुनाया, लेकिन इस बार उसकी गलती पर उसका साथ नहीं दिया।

पुलिस को भी कैमरा चेक करवाने पर पता चल गया था। और गाड़ी का नंबर चेक करवा कर पूरी जानकारी निकलवा ली थी। अब पुलिस रोहित के घर आ जाती है।

रोहित

सोचता है कि उसकी मम्मी पापा उसका साथ देंगे, लेकिन इस बार उसके मम्मी पापा ने उसका साथ न देकर सही का साथ दिया। पुलिस रोहित को जेल ले जाती है और उसे सजा देती है।

जेल में रहकर रोहित पूरी तरह बदल जाता है। रोहित को जेल में कुछ 5 महीने हो गए थे। रोहित का अच्छा व्यवहार देखकर उसकी सजा उम्र कैद से 2 साल की कर दी गई। रोहित को जेल में जैसा कैदियों को काम करना पड़ता वैसे ही काम करना पड़ता।

रोहित

की 2 साल की सजा पूरी होते ही वह अपने घर वापस आ जाता है। और अब रोहित में बहुत से बदलाव दिख रहे होते हैं। अब उसे पहले की तरह पैसों का घमंड भी नहीं होता है। उस बदलाव के कारण रोहित के बहुत अच्छे दोस्त भी बना रहे थे। और अब लड़कियों के साथ गलत तरीके से व्यवहार भी नहीं करता था।
देर से ही सही लेकिन रोहित की भी अकल ठिकाने आ ही गई थी।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *