True love story True love Love College love Lift love School love

प्यार की मजबूरी

लगभग 8 साल से अर्जुन अपने माता-पिता को छोड़कर शहर में रह रहा है। उसे गांव की जिंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। इसलिए उसने अपने गांव और मां-बाप को छोड़कर शहर में रहने का फैसला लिया और वह शहर में शिफ्ट हो गया।

हैंडसम होने का घमंड


अर्जुन बहुत हैंडसम और पढ़ा लिखा इंसान था लेकिन उसमें अपनी सुंदरता का भी घमंड था अर्जुन के पिता गांव के सबसे अमीर आदमी होते हैं जिस कारण अर्जुन अर्जुन को पैसे का भी घमंड था।

अर्जुन ने शहर में अपना बिजनेस सेटल कर लिया था। उसके पास खुद का घर, गाड़ी सब था, और अपने बिजनेस के कारण बहुत पैसा कमा रहा था।

एक दिन अर्जुन अपने घर की छत पर घूम रहा था तो उसे सामने वाले घर की छत पर एक लड़की दिखी। वह भी छत पर शहर कर रही थी। अब अर्जुन सोचता है कि मेरे पास सब कुछ है घर, गाड़ी, पैसा, तो मुझे कोई भी लड़की मना ही नहीं कर सकती है।

वह सोचता है कि मैं इतना हैंडसम हूं और पैसा भी बहुत है, तो कोई भी लड़की पैसे के आगे रिलेशनशिप में आने के लिए राजी हो जाएगी । अर्जुन का यह पैसों का घमंड तो टूटना ही था।

अर्जुन की सोच बिल्कुल गलत थी। वह लड़की एक अच्छे परिवार से थी उस लड़की को दोस्त बनाने के लिए अर्जुन ने बहुत कोशिश करी, लेकिन वह उसकी दोस्त नहीं बनी। वह लड़की कोई ऐसी वैसी लड़की बिल्कुल नहीं थी कि किसी की भी बातों में आ जाए।

अर्जुन का प्यार

अर्जुन उस लड़की से प्यार करने लगा था, और कैसे भी उससे बात करना चाहता था। अर्जुन लड़की से बात करने के लिए अपने दोस्त को भेजता लेकिन वह लड़की बात ही नहीं करना चाह रही थी।
अर्जुन उस लड़की के लिए पागल हो रहा था ,कैसे भी करके उससे बात करना चाहता था। अर्जुन खुद जाकर लड़की से बात नहीं कर रहा था, क्योंकि उसे डर था कि उसे लड़की मना ना कर दे। और अर्जुन घमंड था वह खुद उससे जाकर बात नहीं कर रहा था।

एक दिन अर्जुन को गुस्सा आता है, और वह उस लड़की के घर चला जाता है। और उससे बात करता है लेकिन फिर भी वह लड़की बात करने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। यह देखकर अर्जुन को बहुत गुस्सा आ जाता है। अर्जुन की इतनी कोशिश करने के बाद भी वह लड़की नहीं मान रही थी।

उस लड़की के कारण अर्जुन का सुंदरता और पैसों का घमंड उतार रहा था। धीरे-धीरे अर्जुन को समझ आ रहा था कि, पैसों से वह किसी का भी प्यार नहीं पा सकता है।

जिस लड़की से अर्जुन को प्यार था उसे गांव में रहना पसंद था, उसके लिए वह शहर भी छोड़ने को तैयार था।

लड़की को अर्जुन के बारे में सब पता था इसलिए वह उससे बात नहीं करना चाहती थी। अर्जुन जब भी छत पर आता उस लड़की को निहारता रहता लेकिन लड़की उसकी तरफ देखती भी नहीं।

उस लड़की के कोई दोस्त भी नहीं थे। और ना वह कहीं बाहर अर्जुन की तरह घूमने निकलते थी। अर्जुन के लिए तो दोस्तों में रहना घूमना फिरना कोई बड़ी बात नहीं थी। यही चीज उसे लड़की को पसंद नहीं थी, उसे अर्जुन जैसे घमंडी लोग पसंद नहीं थे।

अर्जुन को यह नहीं पता था कि वह लड़की सिर्फ कुछ ही दिन के लिए उस शहर में रहने आई है। जैसे ही अर्जुन को पता चलता है तो वह उस लड़की से बात करने जाता है, और उससे शादी करने को पूछता है।
लेकिन लड़की उसे साफ मना कर देती है। क्योंकि उसे पता है कि वह कुछ ही समय के लिए शहर में आई है। उसे उस शहर से जाना पड़ेगा।

घमंड से मुक्त

अब अर्जुन पहले से बहुत बदल चुका था। उसे अपनी सुंदरता और पैसों का घमंड तो बिल्कुल भी नहीं था। लेकिन वह लड़की चाहकर भी अर्जुन से दोस्ती नहीं कर सकती थी। क्योंकि जब वह शहर छोड़ कर जाती तो अर्जुन को बहुत बुरा लगता।

जैसे ही 3 महीने होते हैं वह लड़की अपने परिवार के साथ किसी और शहर में चली जाती है। अर्जुन को पता चला तो वह बहुत दुखी हो जाता है उसे इस बात का बहुत बुरा लगता है कि जिससे उसने प्यार किया उससे कभी दोस्ती भी नहीं कर पाया।

अर्जुन हर वक्त उस लड़की के बारे में ही सोचता रहता। लेकिन अब इतना सोचने का भी क्या ही मतलब था, क्योंकि वह लड़की तो वापस नहीं आ सकती थी।

अर्जुन को फिर महसूस होता है कि उसके पास इतना पैसा होने का क्या ही मतलब जब कोई अच्छी लड़की मुझसे बात भी ना करना चाहती हो।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *